मरुधर केसरी व रूप मुनि की जन्म जयंती 

मरुधर केसरी व रूप मुनि की जन्म जयंती 
the bhaswar Times हरीश गहलोत सोजत

मरुधर केसरी व रूप मुनि की जन्म जयंती 

द भास्वर टाईम्स News Network

हरीश गहलोत सोजत

सोजत सिटी Sojat_News:- जैन धर्म के दो दिव्य महापुरुष की जन्म जयंती धर्म ध्यान, तप त्याग, जप जाप के साथ श्रद्धा भक्ति एवं समर्पण भावो के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री सहित अनेक नेता करेंगे शिरकत

समारोह में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेतागण शिरकत करेंगे।

श्रमण संघ के वरिष्ठ प्रवर्तक मरुधर केसरी मिश्रीमल जी महाराज की 134 वी व लोकमान्य संत रूपचंद जी महाराज की 96 वी जन्म जयंती श्रमण संघ प्रवर्तक सुकन मुनि, उप प्रवर्तक अमृत मुनि, संत महेश मुनि, संत अखिलेश मुनि, संत डा वरूण मुनि की पावन निश्रा में श्रद्धा आस्था के साथ रविवार सवेरे मरुधर केसरी गुरु सेवा समिति परिसर में मनाई जाएगी। इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं कस्बे में पहुंचकर इस समारोह के साक्षी बनेंगे।
*राजनेताओं एवं संघ प्रमुखों का होगा जमावड़ा*
जैन धर्म की दो दिव्य विभूतियों के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल, सांसद पी पी चौधरी व राजेंद्र गहलोत एवं लेहरसिंह सिरोया, पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक शोभा चौहान, नगर पालिका चेयरमैन मंजू जुगल किशोर निकुंभ, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, पूर्व विधायक संजना आगरी, आल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस अध्यक्ष आनंदमल छल्लानी, श्रावक शिरोमणि भामाशाह मोहनलाल गढ़वाणी, ख्यातनाम फिल्म निर्माता के सी बोकड़िया, मरुधर केसरी पावन धाम जैतारण के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बोहरा सहित अनेक गणमान्य हस्तियां समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह की व्यापक तैयारियों हेतु संघ के 
सदस्यगण पूरे समर्पण भावों से जुटे हुए हैं।


जैन पताका फहराकर समारोह का होगा आगाज
समारोह से पूर्व जैन धर्म की पचरंगी ध्वजा को नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के उद्घोषों के मध्य चातुर्मास समिति चेयरमैन भंवरलाल पगारिया आरोहित करेंगे। इस मौके पर गुरु भजनों की जोरदार बयार बहेगी।

तेला तपस्वियों ने किया पारणा
गत तीन दिनों से केवल धोवन पानी के आधार पर तेला अट्टम तप करने वाले 30 तपस्वी साधक साधिकाओं ने सामूहिक पारणा किया। संघ प्रमुखों ने तपस्वियों को पारणा करवाकर उनके तप की अनुमोदना की।

हैदराबाद एवं बैंगलोर से गुरु दर्शन हेतु पहुंचा विशेष जत्था

हैदराबाद संघ ने निकाला वरघोड़ा, गूंजे जयकारे
श्रमण संघ के वरिष्ठ संतों के दर्शनार्थ सोजत जैन संघ हैदराबाद से एक विशेष जत्था गुरु भगवंतों के सानिध्य में पहुंचा। जत्थे के सदस्यों ने नगर के दादावाड़ी भवन से एक जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गो में गाजे बाजे के साथ अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी, मरुधर केसरी मिश्रीमल महाराज एवं लोकमान्य संत रूप मुनि की जय जयकार करते हुए जैन स्थानक पहुंचा। जहां श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एवं श्री मरुधर केसरी रूप सुकन चातुर्मास व्यवस्था समिति ने हैदराबाद एवं बैंगलोर संघ की अगुवाई करते हुए भावभीना स्वागत किया।


तप के बिना जीवन कोरा = सुकन मुनि
श्रमण संघ प्रवर्तक सुकून मुनि ने कोट का मोहल्ला स्थित जैन बड़ा स्थानक में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला के दौरान धर्म सभा में कहा कि तप के बिना जीवन अधूरा है। मानव को नियमित रूप से तपस्या कर अपनी आत्मा को तपाने का भव्य पुरषार्थ करना चाहिए।
संत श्री ने कहा जो इंसान निरंतर तपस्या करता है वो निरोगी रहता है।

तप से आत्मा कुंदन बनती है।
मनुज जीवन अति दुर्लभ=अमृत मुनि


श्रमण संघ उप प्रवर्तक अमृत मुनि महाराज ने धर्म सभा में कहा की मानव जीवन अति दुर्लभ है। अनेक जन्मों के बाद बहुत पुण्यवाणी की बदौलत मानव जीवन नसीब होता है।
इंसान को इस अनमोल जीवन का सम्यक उपयोग कर मानव जीवन को सार्थक करने का प्रयास करना चाहिए। मानव इस जीवन को व्यर्थ ना गंवाए यह जीवन बार बार नहीं मिलता है। देवता भी मानव जीवन पाने को तरसते हैं। इस मौके पर संत महेश मुनि, संत अखिलेश मुनि एवं संत डा वरुण मुनि ने भी संबोधित किया।